बौद्ध धर्म की स्थापना पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व में हुई थी इस के प्रवर्तक प्रवर्तक गौतम बुद्ध थे थे बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व कपिलवस्तु के पास लुंबिनी नामक स्थान स्थान पर हुआ था जो नेपाल की तराई में स्थित है गौतम बुद्ध ने 29 वर्ष की आयु में अपनी पत्नी यशोधरा और पुत्र राहुल को छोड़कर गृह त्याग दिया और सन्यास धारण करके साधना में लीन हो गए गया मे वट वृक्ष के नीचे घोर तपस्या तथा साधना के पश्चात गौतम को ज्ञान की प्राप्ति कोई तभी वे तथागत और बुद्ध कहलाए गौतम तत्कालीन हिंदू मान्यताओं से संतुष्ट नहीं थे। क्योंकि उनकी दृष्टि में वे दुख और अशांति का कारण थी अहिंसा और जीवों की समानता दया तथा करुणा आदि मानव मूल्यों पर आधारित बौद्ध धर्म को तत्कालीन राजाओं ने संरक्षण प्रदान किया और इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया।
सम्राट अशोक, हर्षवर्धन आदि के शासन काल में धर्म का प्रचार संपूर्ण भारत ही नहीं बल्कि दक्षिणी पूर्वी एशिया तथा चीन और जापान तक हो गया था वर्तमान समय में बौद्ध धर्मावलंबी भारत से कहीं अधिक अन्य एशियाई देशों में है।