-
वेगनर का प्रारंभिक उद्देश्य अतीत में हुए जलवायु संबंधी परिवर्तनों का ही समाधान करना था परंतु समस्याओं के क्रम में वृद्धि होने से सिद्धांत बढ़ता चला गया और वेगनर कई गलतियाँ कर बैठे, उनके सिद्धांत में कुछ दोष पाए जाते है ।
-
जैसे- वेगनर द्वारा प्रयुक्त बल महाद्वीपों के प्रवाह के लिये सर्वथा अनुपयुक्त है। चंद्रमा तथा सूर्य के ज्वारीय बल से महाद्वीपों में पश्चिम दिशा की ओर प्रवाह तभी हो सकता है जब वह वर्तमान ज्वारीय बल से 90,000, 000,000 गुना अधिक हो, यदि इतना बल महाद्वीपों के प्रवाह के समय रहा होता तो पृथ्वी का परिभ्रमण एक ही वर्ष में बंद हो गया होता।
-
इसी तरह गुरुत्व बल के कारण महाद्वीपों में प्रवाह नहीं हो सकता, बल्कि इसके प्रभाव से स्थल भाग आपस में मिल गए होते।
-
अंध महासागर के दोनों तट भी पूर्णतः नहीं मिलाये जा सकते। दोनों तटों की भूगर्भिक बनावट हर जगह मेल नहीं खाती है।
-
वेगनर ने महाद्वीपों के प्रवाह की दिशा तथा तिथि पर भी पूर्ण प्रकाश नहीं डाला है कि कार्बनिफेरस युग से पहले पैंजिया किस बल पर स्थिर रहा था।
-
अतः कहा जा सकता है कि उपर्युक्त विपक्षी परिणामों के होते हुए भी वेगनर का सिद्धांत भौगोलिक शोध के क्षेत्र में अपना अलग स्थान रखता है तथा आगे आने वाले शोधों को दिशा-निर्देश प्रदान करता है।