सिविल सेवा परीक्षा के लिए समाचार पत्र कैसे पढ़े ?

  • सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए समसामयिक घटनाओं की जानकारी होना आवश्यक है । क्य़ोंकि जहाँ प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र में 15 से 20 प्रश्न समसामयिक मुद्दो के होते हैं । मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए  हमें समसामयिक मुद्दो की जानकारी होना जरूरी है ।

  • समाचार पत्र पढ़ने का सबसे बेहतर तरीका होगा कि सबसे महत्वपूर्ण पृष्ट से शुरू किया जाये , यह राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय हो सकता है । सामान्यतः यह देखा जाता है कि बहुत से छात्र स्थानीय ख़बरों को पढ़ने में घंटो बर्बाद करते हैं । यह कदम घातक हो सकता है क्य़ोंकि परीक्षा में स्थानीय ख़बरों से कोई प्रश्न नहीं पूछे जाते हैं ।

  • राष्ट्रीय ख़बरों में हम सबको  सावधानीपूर्वक सरकारी योजनाओं , महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति , महत्वपूर्ण व्यक्ति की मृत्यु ,विज्ञानं और तकनीक में नवीनतम प्रगति आदि से जुड़े ख़बरों को पढ़ना चाहिए।

  • अंतर्राष्ट्रीय खबरो में वर्ल्ड बैंक , आई एम एफ ,विश्व की आर्थिक शक्तियों ,भारत के द्विपक्षीय सम्बन्ध अदि से सम्बंधित ख़बरों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए ।

  • आर्थिक समाचारों में हम सबको  भारत सरकार के आर्थिक नीतियों ,आर बी आई की मौद्रिक नीति , भारत का अन्य देशों से आर्थिक और व्यापार सम्बंध आदि से जुड़े खबरों को पढ़ना चाहिय ।

  •  एक बात और जो महत्वपूर्ण है कि सम्पादकीय को पढ़ते हुए संतुलित दृष्टिकोण रखना चाहिय , लेखक के विचार को कभी भी अंतिम सत्य नहीं मानना चाहिए।

  • हिंदी माध्यम के छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि जितना हो सके ‘द हिन्दू’ अख़बार पढ़े , क्योंकि 'द हिन्दू' अख़बार में राष्ट्रीय ,अंतर्राष्ट्रीय, आर्थिक ,विज्ञान और तकनीक के नवीनतम खोज अदि से सम्बंधित ख़बरों का अच्छा विश्लेषण होता है , जो सिविल सेवा परीक्षा के दृष्टिकोण से काफी उपयोगी होता है ।

Posted on by