1645-मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन हुआ।
1715-सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुगलों के सामने आत्मसमर्पण किया।
1907- उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1914- पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
1914- तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
1925- तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927- आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डान ब्रेडमैन ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली।
1929- महान क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने सहायक पुलिस अधीक्षक सांडर्स को गोली मारी।
1933- भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
1940- महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1996- नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ