भारत के पड़ोसी देश (भाग -1)

  • भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
  • भौगोलिक दृष्टि से भारत विश्व में सातवां सबसे बड़ा बड़ा देश और जनसंख्या दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • भारत के प्रमुख 10 पड़ोसी देश है :-भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार तथा उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान देश स्थित है।
  • हिंद महासागर में स्थित पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की समुद्री सीमा लगती है, इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिंद महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिमी अरब सागर है।
  • पाकिस्तान भारत के पश्चिम में है इसकी राजधानी इस्लामाबाद हैै।
  • पाकिस्तान दुनिया का बड़ा आबादी वाला देश है। यहां की प्रमुख भाषाएं उर्दू, पंजाबी, सिंधी बलूची और पश्तो हैं।
  • पाकिस्तान को छोड़कर भारत के सभी पड़ोसी राज्यों से अच्छे संबंध हैं। पाकिस्तान और भारत के बीच 4 बार युद्ध भी हुआ है।
  • पाकिस्तान का जन्म 14 अगस्त 1947 को भारत के रूप में हुआ था।
  •  अफगानिस्तान इस्लामिक गणराज्य दक्षिणी मध्य  एशिया में अवस्थित है, चारों ओर से जमीन से घिरा हुआ है।
  • अफगानिस्तान की राजधानी काबुल है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत और चीन, उत्तर में तजाकिस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिमी ईरान है।
  •  श्रीलंका:- भारत से लगभग 80 किलोमीटर दूर  हिंद महासागर में बसा  श्रीलंका एक द्वीप है।
  • श्रीलंका की राजधानी कोलंबो है वर्ष 1972 तक इसे सीलोन के नाम से जाना जाता था।
  • श्रीलंका 4 फरवरी 1948 को  स्वतंत्र हुआ था। यहां पर शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा है और 90% लोग शिक्षित हैं।
  • यहां का प्रमुख धर्म बौद्ध है। श्रीलंका का सबसे बड़ा समुद्री परिवहन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बंदरगाह है।
  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका है ।लेकिन 16 दिसंबर 1971 को वह स्वतंत्र देश बन गया और बांग्लादेश कहलाने लगा।
  • इसके एक तरफ म्यामार तो तीन तरफ भारत के कई प्रदेश हैं।
  •  बांग्लादेश की प्रमुख भाषा बंगाली है और प्रमुख धर्म इस्लाम है।
  • कवि गुरु ठाकुर के  बोल:- 'अमर सोनार बांग्ला' बांग्लादेश का राष्ट्रगीत है ।
  • बांग्लादेश  विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मुस्लिम राष्ट्र है।
Posted on by