भारत के पड़ोसी देश (भाग -2)

  • भारत का पड़ोसी देश म्यांमार भारत के पूर्व में स्थित है म्यांमार की राजधानी नैप्यईदा है।
  • यहां बरमी भाषा बोली जाती है और बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म है।
  • 4 फरवरी 1948 को अंग्रेजी दासता से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • यहां धान का उत्पादन बहुत अधिक होता है यह देश आर्थिक दृष्टि से बहुत पिछड़ा हुआ माना जाता है।
  • मालदीव गणराज्य हिंद महासागर में स्थित एक देश है, जिसका फैलाव भारत के दक्षिणी टापू की उत्तर दक्षिण दिशा में है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है।
  • मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर माले है माल दीव जनसंख्या और   क्षेत्र दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है।
  • भूटान पूर्वी हिमालय में स्थित एक छोटा सा देश है। भूटान की राजधानी थिंपू हैै ।
  • भूटान के उत्तर में चीन और दक्षिण में भारत के पर्वतों में स्थित है। यहां की मिट्टी बड़ी उपजाऊ है और यहां घने वन हैं यहाँ  का प्रमुख धर्म है बौद्ध।
  • आर्थिक दृष्टि से भूटान एक गरीब और पिछड़ा हुआ देश है यहां मुख्यतः धान की खेती होती है।
  • नेपाल भी हिमालय में स्थित एक पिछड़ा हुआ देश है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है। और प्रमुख भाषा नेपाली है।
  • नेपाल के उत्तर में चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण पूर्व पश्चिम में भारत अवस्थित है।
  • नेपाल का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिंदू धर्म लंबी विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है।
  • राज्य में स्थित एक देश की राजधानी जकार्ता इंडोनेशिया की जनसंख्या लगभग है। यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाला देश है इस की सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है,  जबकि अन्य पड़ोसी देशों में सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।
  • चीन भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी देश है। जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है, परंतु क्षेत्रफल की दृष्टि से  इसका स्थान तीसरा है।
  •   चीन की राजधानी बीजिंग है इसकी प्रमुख भाषा मंडारिन यानी चीनी है।
  •  यह एक गणतंत्र देश है जहां कम्युनिस्ट शासन  भारत की तरह चीन भी एक कृषि प्रधान देश है।
  •   धान,चाय, तंबाकू, चीनी के प्रमुख उत्पाद है।
Posted on by