लगभग 11000 वर्ग किलोमीटर पर फैले कतर की जनसंख्या 0.63मिलियन तथा जनसंख्या का घनत्व 57 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। फारस की खाड़ी में एक संकरे प्रायद्वीप के रूप में स्थित, कतर तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है तथा एक तरफ दक्षिण में इसकी सीमा सऊदी अरब है।
कतर ने ब्रिटेन से 3 सितंबर 1971 को स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह एक संपूर्ण राजतंत्र है। यहां के राजा का नाम अमीर खलीफा बिन हमद अल सानी है। देश में कोई राजनीतिक दल नहीं है। 1970 में एक एक्ट के अंतर्गत यहां एक कौंसिल ऑफ मिनिस्टर है जो नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा संचालित होती है।
देश की अर्थव्यवस्था पेट्रोलियम से होने वाली आय पर निर्भर है देश की 90% जनसंख्या नगरों में रहती है 1973 में यहां दोहा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। देश की 90% आय तेल तथा पेट्रोलियम पदार्थों को निर्यात करने से होती है। यहांं की औसत आयु 72 वर्ष और साक्षरता दर 90% है।
दोहा देश की राजधानी में आधे से अधिक जनसंख्या रहती है। पाकिस्तान, ईरान, ओमान आदि देशों के बहुत सेेे लोग रोजगार के कारण यहां रहते हैं। जिसकी जनसंख्या कतर के लोगों सेेे अधिक है।
कुछ मरूभूमिओं में खजूर, फल एवं सब्जियों की खेती की जाती है ।मछली पकड़ना भी मुख्य कारोबार है। मछली का देश से निर्यात भी किया जाता है। सिंचाई के अभाव में देश के केवल 1% भाग पर खेती की जाती है।
पेट्रोलियम पदार्थ, तेल साफ करना, सीमेंट ,लोहा तथा इस्पात ,रासायनिक खाद देश के मुख्य उद्योग हैं जो सभी देश की राजधानी एवं बड़े नगर दोहा में स्थित है ।इन वस्तुओं के अतिरिक्त प्राकृतिक गैस चूना पत्थर तथा मिट्टी का भी निर्यात किया जाता है।