अरेबियन प्रायद्वीप के दक्षिण पूर्वी भाग में ओमान स्वतंत्र देश है।इसकी सीमा पर यूएई, सऊदी अरब तथा यमन स्थित है। इसमें मुसन्दम प्रायद्वीप भी सम्मिलित है, जो हरमुज की ओर से फारस की खाड़ी में स्थित है ।फारस की खाड़ी में स्थित कुछ द्वीपों पर ओमान और ईरान के बीच झगड़ा है।
देश का कुल क्षेत्रफल 300,000 वर्ग किलोमीटर है पुर्तगाल के अधीन रह चुका ओमान 1650 से स्वतंत्र है। मस्कट देश की राजधानी है।
ओमान का तटीय भाग एक मैदान है जिसकी चौड़ाई 19 किलोमीटर है। तटीय मैदान के साथ- साथ शुष्क पहाड़ी तथा पठारी प्रदेश है। सबसे ऊंची पहाड़ी की चोटी लगभग 3035 मीटर ऊंची है इस छोटी को अल -संम (Mt. al Sham)के नाम से जाना जाता है जो कि अल-एखदर(Al-Akhadar or Green Mountain) पर्वत की एक चोटी है। अधिकांश पहाड़ियां बंजर है और पठार पर बहुत कम खेती होती है।
ओमान एक शुष्क मरुस्थल यह देश है जिस के विभिन्न भागों का औसत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां की सामान्यतः जलवायु गर्म और शुष्क है।
ओमान एक अरब देश है जहां की सरकारी भाषा अरबी है, परंतु कुल जनसंख्या का लगभग 58% विदेशी लोगों का है जो काम करने के लिए यहां आए हुए हैं। इन विदेशियों में अधिकांश भारतीय और पाकिस्तानी हैं। यहां के अधिकतर लोग सुन्नी मुसलमान है। देश की राजधानी मस्कट है जो एक सांस्कृतिक केंद्र भी है।
राजधानी मस्कट के पास स्थित मैत्रा(Matra) बंदरगाह है। 1965 में ओमान में केवल 3 प्राइमरी स्कूल और एक 12 विस्तरो वाला अस्पताल था परंंतु पिछले चार दशकों में शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभागों में भारी विकास हुआ, और 1986 में सुल्तान काबूस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
दिन प्रतिदिन मिट्टी में लवण का बढ़ना, तेल के कारखानों में तटीय प्रदूषण और बहुत कम पानी की उपलब्धता यहां की प्रमुख पर्यावरणत्मक समस्याएं हैं।