संविधान के विदेशी स्रोत-:

भारतीय संविधान के अंतर्गत विश्व के अनेक देशों के संवैधानिक गुणों को समाहित किया गया है, जिनका विवरण निम्नलिखित है -

ब्रिटिश संविधान-:  संसदात्मक शासन पद्धति, विधि निर्माण प्रक्रिया और एकल नागरिकता।

अमेरिकी संविधान-:  मौलिक अधिकार, न्यायिक पुनरावलोकन, संविधान की सर्वोच्चता, स्वतंत्र न्यायपालिका, संघवाद, राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाए जाने का प्रावधान।

आयरलैंड का संविधान-: नीति निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल की व्यवस्था, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में साहित्य, कला, विज्ञान तथा समाज सेवा इत्यादि के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों का मनोनयन, आपातकालीन उपबंध।

ऑस्ट्रेलिया का संविधान-:  प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची का प्रावधान, केंद्र एवं राज्य के मध्य संबंध तथा शक्तियों का विभाजन।

पश्चिमी जर्मनी (संप्रति संयुक्त) का संविधान-:  आपातकाल के प्रवर्तन के दौरान राष्ट्रपति की मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां।

कनाडा का संविधान-:  संघीय शासन व्यवस्था।

दक्षिण अफ़्रीकी संविधान-:  संविधान संशोधन प्रक्रिया का प्रावधान।

रूसी संविधान-:  मूल कर्तव्यों का उल्लेख।

जापान का संविधान-:  विधि द्वारा स्थापित क्रियाविधि सिद्धांतों का प्रावधान, जिसके आधार पर भारत का सर्वोच्च न्यायालय कार्य करता है।

Posted on by