भारत -पाकिस्तान सम्बन्ध

  • पाकिस्तान को छोड़कर भारत के सभी पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध हैं। वह सभी के साथ मित्रता रखना चाहता है और पड़ोसी देशों के साथ विशेष रूप से।
  • पाकिस्तान के साथ खराब संबंधों का कारण वहां के शासकों की भारत की ओर कुदृष्टि है
  • यह कई सूत्रों से प्रमाणित हो चुका है कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन कर भारत में दहशत फैलाने के कार्य में आतंकवादियों की मदद कर रहा है ।
  • इसके लिए पाकिस्तान की सरकार ने उन्हें अपनी संस्थाएं एवं प्रशिक्षण केंद्र चलाने की अनुमति दी है।
  • यह पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में विद्रोह भड़काने एवं भारत की राजनीतिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने की रणनीति का एक अविभाज्य अंग है।
  • आज भी दोनों देशों के निवासियों में अनेक समानताएं हैं -खान पान, वेशभूषा , मनोरंजन के साधन, खेलकूद,  रुचियां इतनी समान है कि लगता है दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं।
  • दोनों की समस्याएं भी इतनी समान है गरीबी,बेरोजगारी, जनसंख्या वृद्धि, अशिक्षा, रोग, बीमारियां, पिछड़ापन आदि।
  • दोनों यह भी जानते हैं कि परस्पर सौहार्द सहयोग मैत्री और शांति बने रहने में इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है और संघर्ष टकराव युद्ध हिंसा के मार्ग पर चलकर किसी का हित ना होगा। दोनों का ही अहित होगा।
  • भारत तो इन तथ्यों को जानकर इस सच्चाई से अवगत होकर बार-बार मित्रता का हाथ बढ़ाता है।
  • पाकिस्तान के रहनुमा शासक उस दोस्ती के हाथ थामने की वजह बार-बार झटक देते हैं।
  • भारत की दुर्बलता का कभी तिरस्कार  करते हैं तो कभी मखौल उड़ाते हैं ।
  • शास्त्रों का प्रयोग करने की बात कहते हैं ।
  • शांति और उग्रवाद फैलाने का पाकिस्तान बराबर प्रयत्न कर रहा है।
Posted on by