मूल मात्रको की परिभाषा

1. मीटर:-मीटर वह दूरी है जो प्रकाश द्वारा निर्वात में 1 सेकंड के 299,792,458 वें समय अंतराल में तय की जाती है।
2. किलोग्राम:-एक किलोग्राम उस प्लैटिनम -इरीडियम मिश्रधातु के बेलन का द्रव्यमान है जो कि फ्रांस के पेरिस के निकट से सेवरिस में स्थित अंतरराष्ट्रीय माप तोल ब्यूरो में रखा है।
3. सेकंड:-1 सेकेंड में समय अंतराल है जिसमें परमाणु घड़ी में सीजियम-133 का परमाणु 9, 19, 26, 31, 770 बार कंपन करता है।
4. केल्विन:-जल के त्रिक-बिंदु (ट्रिपल प्वाइंट) के उष्मा गति किताब के 1/273.16 वें भाग को एक केल्विन कहते हैं।
5. एम्पियर:-एक एम्पियर वह विद्युत धारा है जो कि निर्वात में परस्पर 1 मीटर की दूरी पर स्थित दो सीधे अनंत लंबाई के समांतर चालकों प्रवाहित होने पर उन चालकों की प्रति मीटर लंबाई पर 2×107(10 की पावर-7) न्यूटन का बल उत्पन्न करती है।
6. कोंडिला:-किसी दिशा में (540 ×10 की पावर 12) हर्ट्ज आवृत्ति वाले प्रकाश स्रोत की ज्योति तीव्रता 1 कोंडिला कहलाती हैं, जबकि स्त्रोत उस दिशा में 1/683 वाट प्रति स्टेेरेडियन की विकिरण तीव्रता का एकवर्णी प्रकाश उत्सर्जित करती है।
7. मोल:-एक मोल किस पदार्थ की वह मात्रा है जिसमें उस पदार्थ के अवयवों की संख्या कार्बन -12 के 0.012 किलोग्राम में परमाणुओं की संख्या के बराबर है।
Posted on by