भौतिक विज्ञान के पिता

सर आइज़क न्यूटन का जन्म 4 जनवरी 1643 को लिंकनशायर इंग्लैंड में हुआ।
उन्होंने ही सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत दिया।जिसके अनुसार सभी ब्रह्मांडिय पिंड एक दूसरे को आकर्षित करते हैं
उन्होंने स्पष्ट किया कि पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को अपने केंद्र की ओर आकर्षित करती है। उन्होंने सिद्ध किया कि सूर्य की रोशनी जो शेर दिखाई देती हैं वास्तव में सात रंगों से मिलकर बनी है। उन्होंने पहली परावर्तक दूरदर्शी (रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप) भी बनाया। उनकी प्रकाश संबंधी खोज पुस्तक ऑप्टिक्स में प्रकाशित हुई उन्होंने फिलोसाफी नेचुरेलिस प्रिंसिपिया मैथमैटिका (philosophae naturalis princiapia methamatica)1687 नामक पुस्तक भी प्रकाशित की जिसमें उनके खोजों का वर्णन है। इसके अलावा उन्होंने गति के नियम, द्विपद प्रमेय का नियम तथा अवकल गणित का आविष्कार व प्रकाश के कणिका सिद्धांत का भी प्रतिपादन किया। इन खोजों के कारण ही न्यूटन को भौतिक विज्ञान का पिता कहा जाता है।
Posted on by