श्री सैनी ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 जीता

भारतीय मूल की अमेरिकी श्री सैनी को न्यूजर्सी के फोर्ड्स सिटी में आयोजित समारोह में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड-2018 चुना गया।

भारतीय मूल के लोगों की 27वीं वार्षिक वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की साक्षी सिन्हा और ब्रिटेन की अनुशा सरीन को क्रमश: पहला और दूसरा रनर अप चुना गया है।

न्यूयॉर्क स्थित इंडिया फेस्टिवल कमेटी (आईएफसी) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को प्रवासी भारतीय समुदाय की सबसे पुरानी और बड़ी सौंदर्य प्रतिस्पर्धा माना जाता है।

इस वार्षिक सौंदर्य प्रतियोगिता में करीब 17 देशों की भारतीय सुंदरियों ने हिस्सा लिया।

भारत के हरियाणा की रहने वाली मंदीप कौर संधू को मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 चुना गया।

Posted on by