भारत रूस संबंध

रूस के साथ संबंध भारत की विदेश नीति के महत्वपूर्ण स्तंभ है तथा दीर्घ काल से ही रूस समय की कसौटी पर खरा उतरा देश भी है दिसंबर 2010 में रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान कूटनीतिक भागीदारी को विशेष एवं अधिकार प्राप्त कूटनीतिक भागीदारी के स्तर पर पहुंचा दिया गया। तब से लेकर भारत रूस के मध्य 19 वार्षिक शिखर बैठते हो चुकी है, 19 वीं वार्षिक शिखर बैठक का आयोजन 4 से 5 अक्टूबर 2018 के बीच नई दिल्ली में किया गया। जिस में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारतीय दौरे पर रहे यहां उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। शिखर सम्मेलन के दौरान भारत रूस के बीच 8 क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े निम्नलिखित समझौते संपन्न हुए

1-वर्ष 2019 से 2023 के बीच अंतरराष्ट्रीय मामलों को लेकर सहयोग।

2-आर्थिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय तथा नीति आयोग के मध्य समझौता।

3-अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के इसरो एवं रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉसमॉस के मध्य मानव अंतरिक्ष उड़ान में सहयोग से जुड़ा समझौता।

4-रेलवे को विकसित करने के लिए समझौता।

5-परमाणु क्षेत्र में सहयोग की प्राथमिकता।

6-यातायात शिक्षा की विकासात्मक सहयोग के लिए समझौता।

7-सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने से जुड़ा समझौता।

8-उर्वरक उत्पादन थोड़ा समझौता।

उपर्युक्त समझौतों के अंतर्गत रूस में भारत ने बहु प्रतिक्षित जमीन से हवा में मार करने वाली s400एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली कि आपूर्त्ति से जुड़ा समझौता किया।

Posted on by