लोग जल्द ही भारतीय क्षेत्र में हवाई यात्रा और जहाज यात्रा के दौरान अपने फोन के जरिए कॉल कर पाएंगे और इसके साथ ही इंटरनेट का उपयोग भी कर सकते हैं क्योंकि सरकार ने ऐसी सेवाएं प्रदान करने के लिए नियमों को 16 दिसंबर को अधिसूचित कर दिया है।
देश में चल रही भारतीय और विदेशी एयरलाइंस और शिपिंग कंपनियां, वैध भारतीय दूरसंचार लाइसेंस धारक के साथ साझेदारी कर हवाई यात्रा और जहाज यात्रा में कॉल और डेटा सेवाएं प्रदान कर सकती हैं।
इन नियमों को ''उड़ान और समुद्री जुड़ाव नियम (आईएफएमसी), 2018'' नाम दिया गया है।
आईएफएमसी, जमीन पर दूरसंचार नेटवर्क के साथ-साथ उपग्रहों का उपयोग करके उपरोक्त सेवा प्रदान करेगा।
इन सेवाओं को अंतरिक्ष विभाग की अनुमति वाले घरेलू और विदेशी उपग्रहों के माध्यम से भारत में एक वैध दूरसंचार लाइसेंस धारक द्वारा प्रदान किया जा सकता है।