ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिम यरूशलेम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने घोषणा करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने पश्चिमी यरुशलम को इज़राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता दे दी है। साथ ही कहा कि तत्काल प्रभाव से ऑस्ट्रेलिया के दूतावास को वहां शिफ्ट नहीं किया जायेगा।

स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि फलस्तीन व इजराइल के बीच समझौता होने के बाद यरुशलम में दूतावास बनाने पर निर्णय लिया जाएगा। तब तक के लिए वहां व्यापार और रक्षा कार्यालय खोले जाएंगे।

बता दें कि फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया का दूतावास तेल अवीव में स्थित है, वहीं से सारे काम-काज होते हैं।

मॉरिसन ने भविष्य में पूर्वी यरुशलम को फलस्तीन की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की भी प्रतिबद्धता जताई। बता दें, विवाद यही है  कि इज़राइल और फलस्तीन दोनों यरुशलम को अपनी राजधानी बताते हैं।

Posted on by