फिलीपींस की कैट्रिओना ग्रे ने 17 दिसंबर को मिस यूनिवर्स 2018 खिताब अपने नाम कर लिया। ग्रे को पिछले साल की मिस यूनिवर्स डेमी ले नील-पीटर्स ने ताज पहनाया।
बैंकॉक में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 93 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।
दक्षिण अफ्रीका की तमारीन ग्रीन दूसरे और वेनेजुएला की स्टेफनी गुतीरेज तीसरे स्थान पर रहीं।
भारत की नेहा चूड़ास्मा ने इस प्रतिभागियों में हिस्सा लिया था लेकिन वे शीर्ष 20 में जगह नहीं बना पाईं।
कैट्रिओना ग्रे : अमेरिका के बोस्टन स्थित बर्कले कॉलेज ऑफ म्यूजिक से पढ़ीं गायिका और मॉडल ग्रे मिस यूनिवर्स बनने वाली फिलीपींस की चौथी महिला हैं।
पहली बार ट्रांसजेंडर ने भी लिया हिस्सा
स्पेन की एंजेला पोंस मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बन गई हैं