भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीत लिया। पीवी सिंधु ने फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया।
सिंधु ने यह मुकाबला 62 मिनट में 21-19, 21-17 से अपने नाम किया। इस साल सिंधु का यह पहला खिताब है। साथ ही उन्होंने पहली बार इस टूर्नामेंट का भी फाइनल जीता।
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 13वां मुकाबला था, जिसमें सिंधु को 7वीं बार सफलता मिली। छह मुकाबले ओकुहारा ने जीते हैं।
इससे पहले सेमीफाइनल में सिंधु ने थाईलैंड की रतचनोक इन्तानोन को 21-16, 25-23 से हराया था।
सिंधु रियो ओलिंपिक 2016 के फाइनल हार गईं थी और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।
उन्हें इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भी हार मिली थी। वे दो बार वर्ल्ड चैम्पियशिप के फाइनल में उप-विजेता रह चुकी हैं।