-
खालिस्तान का आंदोलन भारत की आजादी के बाद ही शुरू हो गया था । ये आंदोलन पंजाब को भारत से अलग करने के लिए और पंजाब को खालिस्तान देश के रूप में निर्माण हेतु किया गया था ।
-
भारत में हुए इस हिंसक आंदोलन के चलते कई लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया था ।
-
वहीं इस आंदोलन से जुड़े कई संगठन अभी भी दुनियाभर में सक्रिय हैं, जो कि अभी भी पंजाब को भारत से अलग करने की राय रखते हैं ।
-
भारत को आजाद करवाने की लड़ाई में हिन्दू मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने मिलकर अंग्रेजों का सामना किया था ।
-
वहीं जब अंग्रेजों ने भारत को आजाद करने की घोषणा की तो उस वक्त तक हिन्दू और मुसलमानों के बीच की एकता एकदम खत्म हो चुकी थी । मुसलमानों के नेता मोहम्मद जिन्ना ने अंग्रेजों के सामने अपने लिए एक अलग वतन बनाने का प्रस्ताव रखा वहीं इस प्रस्ताव पर हिन्दू नेताओं की भी सहमति थी ।
-
वहीं ब्रिटिश इंडिया के ऊपर भारत का विभाजन करने की पूरी जिम्मेदारी आ गई थी ।
-
जिसके बाद ब्रिटिश इंडिया ने साल 1947 में भारत देश के दो हिस्से कर दिए थे ।
-
जिसमें से एक हिस्सा मुसलमानों को दे दिया गया और दूसरी हिन्दूओं को और इस तरह पाकिस्तान भारत देश से अलग हो गया ।