भारत श्रीलंका सम्बन्ध

  • श्रीलंका के साथ संबंधों में मजबूती भारत के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
  • भारत ने हमेशा पड़ोसी देशों के साथ घनिष्ठ संबंधों को बनाए रखने का अभूतपूर्व प्रयास किया है, ताकि वर्तमान के वैश्विक रूप में भारत के साथ साथ पड़ोसी देशों का भी बेहतर माहौल में सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक विकास अबाधित रूप से होता रहे।
  • श्रीलंका में वर्ष 2015 में सत्ता परिवर्तन के साथ संबंधों में नवीन युग की शुरुआत माना जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेना भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने की ओर लगातार अग्रसर है।
  • इसी संदर्भ में सत्ता पर काबिज होने के पश्चात राष्ट्रपति श्री सेना ने सर्वप्रथम विदेेशी यात्रा हेतु भारत को चुना।
  • उनकी यात्रा भारत श्रीलंका संबंधों को सुंदरता प्रदान करने के साथ-साथ विश्वासों को दूर करने का संकेत थे ।
  • मैत्रिपाला सिरीसेना के पश्चात मार्च 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका की यात्रा की।
  • मैथ्रिपाला 6- 7 नवंबर 2016 को भारत की यात्रा पर रहे। अप्रैल 2017 को मैथ्रिपाला भारत की यात्रा पर आए थे।यह भारत के साथ बेहतर संबंधों को प्रदर्शित करता है ।
  • प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय श्रीलंका की यात्रा पर गए थे।
  • प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को सांस्कृतिक कूटनीति के तहत देखा जा सकता है , क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में 14 वेे अंतर राष्ट्रीय वैशाख महोत्सव में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैथ्रिपाला के नियंत्रण पर मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए ।
  • श्रीलंका के साथ हम अपने संबंधों को अत्यंत मूल्यवान मानते हैं।
  • हमारे संबंध साझा ऐतिहासिक सांस्कृतिक जाति एवं सभ्यता मूलक संपर्क को तथा लोगों से लोगों के बीच होने वाले कार्यक्रमों पर आधारित है।
  • यह संबंध बहुफलकीय एवं विविधता पूर्ण बन गया है जिसमें समसामयिक प्रासंगिकता के सभी क्षेत्र शामिल हैं ।
  • इनमें संपर्क व्यवस्था, शिक्षा, मानव संसाधन विकास एवं संस्कृति सभ्यता कार्यक्रमों का उल्लेख किया जा सकता है।
  • हाल ही के वर्षों में सर्वोच्च स्तर पर होने वाली द्विपक्षीय यात्राओं से यह संबंध और भी सुदृढ़ हुए हैं ।
  • आज भारत और श्रीलंका के बीच एक व्यापार और निवेश संबंध है तथा पिछले दशक के दौरान द्विपक्षीय व्यापार में तीव्र वृद्धि हुई है।
  • श्रीलंका दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार देश है।
Posted on by