खेल पुरस्कार
खेल रत्न पुरस्कार
* देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की स्थापना 1991-1992 में की गई।*
*यह पुरस्कार किसी खिलाड़ी अथवा टीम को एक वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च ) में किये गए बेहतरीन खेल प्रदर्शन हेतु प्रदान किया जाता है।*
* एक व्यक्ति जीवन में एक ही बार यह पुरस्कार प्राप्त कर सकता है।*
* खेल रत्न पुरस्कार के लिए संसद सदस्य, राज्य सर्कार, भारतीय खेल प्राधिकरण अथवा राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा नामित होना आवश्यक है।*
* यह देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।*
* पहली बार यह पुरस्कार विश्वनाथन आनंद (शतरंज) को दिया गया था।*
* द्रोणाचार्य पुरस्कार*
* द्रोणाचार्य पुरस्कार की स्थापना 1985 में की गई थी।*
* यह पुरस्कार उल्लेखनीय प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है।*
* प्रथम बार यह पुरस्कार ओ.एम. नाम्बिअर (एथलेटिक्स ), ओम प्रकाश भरद्वाज (बॉक्सिंग ) एवं बालचंद भास्कर भागवत (कुश्ती) को प्रदान किया गया था।*
* अर्जुन पुरस्कार*
* अर्जुन पुरस्कार की स्थापना 1961 में हुई थी।*
* यह देश का दूसरा सर्वोच्च खेल पुरस्कार है।*
* यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है।*