साहित्यिक पुरस्कार*
* ज्ञानपीठ पुरस्कार*
* ज्ञानपीठ पुरस्कार को भारतीय साहित्य के नोबेल पुरस्कार माना जाता है।*
* यह भारत का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है।*
* ज्ञानपीठ पुरस्कार की स्थापना 1961 में शांति प्रसाद जैन द्वारा की गई थी।*
* यह पुरस्कार ज्ञानपीठ ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है*
* भारतीय ज्ञानपीठ संस्था 1965 से भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में से किसी भाषा के साहित्यकार को सृजनात्मक कृति हेतु प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।*
* साहित्य अकादमी पुरस्कार*
* साहित्य अकादमी पुरस्कार केंद्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली, द्वारा 1955 से प्रदान किया जा रहा है।*
* यह पुरस्कार अंग्रेजी भाषा सहित २४ भारतीय भाषाओं में विगत 5 वर्ष में प्रकाशित उल्लेखनीय कृतियों को प्रदान किया जाता है।*
* कला एवं संस्कृति पुरस्कार*
* संगीत नाटक आकादमी पुरस्कार*
* संगीत नाटक आकादमी पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है।*
* संगीत नाटक अकादमी कला प्रदर्शन हेतु भारत की शीर्ष संस्था है।*
* यह पुरस्कार भारत में प्रदर्शनकारी कलाओं (performing arts)हेतु प्रदत्त सर्वोच्च पुरस्कार है।*
* यह पुरस्कार 1952 में स्थापित किया गया था।*
*विज्ञानं पुरस्कार*
* शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार*
* भारतीय औद्योगिक तथा वैज्ञानिक अनुसन्धान परिषद् द्वारा वर्ष 1954 में इस संस्था के प्रथम निदेशक शांति स्वरुप भटनागर की स्मृति में यह पुरस्कार स्थापित किया गया था।*
* इस पुरस्कार के अंतर्गत भारतीय मूल के 45 वर्ष तक के शोधकर्ताओं विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया जाता है।*