1-(भाग्यश्री योजना)
महाराष्ट्र सरकार के अनुसार, बच्चियों के लिए 8 मार्च, 2015 को लॉन्च की गई भाग्यश्री योजना को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना से जोड़ा जाएगा। यह योजना गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों के लिए है, जिसमें सरकार की तरफ से 21,200 रुपए जमा किए जाते हैं। बच्ची के 18 साल का होने पर उसे एक लाख रुपए दिए जाएंगे।
2-(सुकन्या समृद्धि योजन )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई इस योजाना के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ने वाली 10 वर्ष तक की छात्राओं के खाते खुलवाए जाते हैं। 14 वर्ष का होने तक 1000 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए जमा कर सकते हैं। खाला खुलने के बाद जमाकर्ता को एक बैंक पासबुक मिलती है। चार साल तक पैसा इसमें जमा करना होगा, जो बच्ची के 21 साल का होने पर मैच्योर होगा।
3-(लाड़ली लक्ष्मी योजना)
इस योजना में 1 जून 2015 से ई-लाड़ली लक्ष्मी योजना भी शामिल की गई है। रजिस्ट्रेशन करवाने पर 1 लाख रुपए का प्रमाण पत्र ऑनलाइन जनरेट होता है। इसे डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया जाता है। बच्ची की एजुकेशन के लिए समय-समय पर ई-पेमेंट द्वारा भुगतान किया जाएगा। 6 वीं क्लास में आने पर 2000 रुपए, नवीं क्लास में 4000 रुपए और 11 वीं क्लास में 7500 रुपए दिए जाएंगे। 12 वीं के दौरान और 21 साल का होने तक 200 रुपए हर महीने भुगतान होगा, लेकिन 18 साल तक बच्ची का विवाह नहीं होना चाहिए।
4-(धनलक्ष्मी योजना)
कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लड़कियाें को शिक्षित करने के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से धनलक्ष्मी योजना 2008 लॉन्च की गई है। इस योजना में बच्ची का जन्म पंजीकरण, टीकाकरण, शिक्षा और 18 साल होने के बाद विवाह होने पर ही एक लाख रुपए का बीमा दिया जाता है।