एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य

1. यह मुख्य रूप से पूर्वी और उत्तरी गोलार्धों में स्थित है।

2. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और उत्तरी ध्रुववृत्त इसके माध्यम से गुजरती है।
3. यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागरऔर उत्तर में आर्कटिक महासागर से घिरा है।
4. इसे लाल सागर और स्वेज़ नहर अफ्रीका महाद्वीप से अलग करती है।
5.  इसे बर्लिंग जलसंधि उत्तर अमेरिका से अलग करती है।
6. महत्वपूर्ण प्रायद्वीप: अरब प्रायद्वीप, भारत-चीनी प्रायद्वीप और दक्कन प्रायद्वीप
7. अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।
8.  महत्वपूर्ण द्वीप समूहों: अंडमान निकोबार, इंडोनेशिया, फिलीपींस और जापान।
9. यहाँ फिलीपींस द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त है।
10. यहाँ विश्व का सबसे ऊँचा पठार है, जिसकी ऊँचाई 4,875 मीटर है। इसी कारण से पामीर को ‘विश्व की छत’ (Roof of the World) कहते हैं।

Posted on by