-
हाल ही में अमेरिका की निजी अन्तरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स ने एक साथ 64 सैटेलाइट लांच किये।
-
इन सैटेलाइट्स को स्पेस एक्स के फाल्कन 9 राकेट की सहायता से अन्तरिक्ष में छोड़ा गया। यह सैटेलाइट सरकारी एजेंसियों, निजी कंपनियों तथा शिक्षण संस्थानों के हैं।
-
इनमे से 12 माइक्रो सैटेलाइट तथा 49 क्यूबसैट हैं, यह 17 देशों के 34 विभिन्न संगठनों के हैं।
-
एक उड़ान में सर्वाधिक सैटेलाइट प्रक्षेपण का रिकॉर्ड इसरो के नाम है, इसरो ने एक ही दान में 104 सैटेलाइट लांच किये थे।
-
स्पेस एक्स एक निजी अमेरिका अन्तरिक्ष एजेंसी है। इसकी स्थापना एलोन मस्क द्वारा 6 मई, 2002 को की गयी थी।
-
एलोन मस्क स्पेस एक्स के वर्तमान सीईओ हैं। इस अन्तरिक्ष एजेंसी की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य अन्तरिक्ष परिवहन की लागत कम करना तथा मंगल गृह पर मानव बस्ती की स्थापना करना है।
-
स्पेस एक्स ने फाल्कन रॉकेट्स की श्रृंखला तैयार की है। अंतिरक्ष परिवहन की लागत को कम करने के लिए स्पेस एक्स ने री-यूजेबल रॉकेट्स (पुनः इस्तेमाल किये जा सकने वाले राकेट) निर्मित किये हैं।
-
इन रॉकेट्स के अधिकत्तर हिस्सों को अन्य लांच में भी इस्तेमाल किया जाता है।