विभिन्न सम्मान एंव उनके प्राप्तकर्ता
भारत रत्न-
भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। यह सम्मान कला साहित्य, विज्ञान या सार्वजनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 ई0 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी थी। इस सम्मान का प्रयोग किसी पद के रूप में नहीं किया जा सकता है।
शुरूआत में इस सम्मान को मरणोपरान्त देने का प्रावधान नहीं था, किन्तु वर्ष 1955 ई0 से इस सम्मान को मरणोपरान्त भी दिया जा सकता है।
एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।
पद्म विभूषण सम्मान-
पद्म विभूषण भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च सम्मान है, जो देश के लिए असैनिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान कि लिए दिया जाता है।
यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इसकी स्थापना जनवरी 1954 ई0 में की गयी थी।
पद्म भूषण सम्मान-
पद्म भूषण भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है, जो देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान हेतु दिया जाता है।
पदम्श्री सम्मान-
पद्मश्री भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला चैथा पुरस्कार है, जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- कला, शिक्षा, उद्योग,साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
इस पुरस्कार के अग्र भाग पर ‘‘पद्म’’ और ‘‘श्री’’ शब्द देवनागरी लिपि में अंकित रहता है।
कालीदास पुरस्कार-
यह पुरस्कार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार 1969 ई0 से फिल्म के क्षेत्र में प्रदान किया जा रहा है, इस पुरस्कार के अन्तर्गत स्वर्ण कमल और 10 लाख रूप्या नकद प्रदान किया जाता है।