1906 ई0 में वारीन्द्र घोष एव भूपेन्द्र नाथ दत्त ने मिलकर युगान्तर नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किया।
अनुशीलन समिति ने हेमचन्द्र कानूनगो को ‘रूसी क्रान्तिकारियों’ से बम बनाने की कला सीखने के लिए रूस भेजा।
महाराष्ट्र में बी0डी0 सावरकर ने 1904 में अभिनव भारत नामक संगठन की स्थापना की।
महाराष्ट्र में क्रान्तिकारी आन्दोलन को उभारने का श्रेय तिलक के मराठी समाचार पत्र केसरी को माना जाता है।
तिलक ने 1893 में गणेश उत्सव एवं 1895 में शिवाजी उत्सव मनाना प्रारम्भ किया।
प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस ने 30 अपैल 1908 को मुजफ्फरपुर के जज किंग्स फोर्ड की हत्या करने का प्रयास किया था।
प्रफुल्ल चाकी ने आत्महत्या कर ली खुदीराम बोस को सबसे कम उम्र में फाँसी दे दी गयी।
1905 ई0 में लंदन में श्यामजी कृष्ण वर्मा ने इंडियन होमरूल सेसायटी की स्थापना की।