30 दिसम्बर 1906ई0 को ढाका के नवाब सलीम उल्ला खाँ के नेतृत्व मुस्लिम लीग का गठन हुआ।
नवाब वकार उल मुल्क इसके प्रथम अध्यक्ष थे।
लीग का संविधान 1907ई0 में कराची में बना और इसके संविधान के अनुसार प्रथम अधिवेशन 1908 ई0 में अमृतसर में हुआ जहाँ आगा खाँ को इसका अध्यक्ष बना दिया गया।
1 जुलाई 1909 को मदन लाल धींगरा ने विलियम कर्जन वायली को लंदन में गोली मार दी।
21 दिसम्बर 1909 को अनन्त कन्हारे ने महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी जैक्सन को गोली मार दी।
वायसराय लार्ड हार्डिग ने सन् 1911 ई0 में दिल्ली में भव्य दिल्ली दरबार का आयोजन इंग्लैण्ड के सम्राट जार्ज पंचम एंव उनकी पत्नी मेरी के स्वागत में किया और उसमें निम्न घोषणायें हुयी-
1. बंगाल विभाजन को रद्द किया गया।
2. बंगाली भाषी क्षेत्रों को मिलाकर अलग एक प्रान्त बनाया गया।
3. बिहार एंव उड़ीसा को मिलाकर एक राज्य का गठन किया गया।
4. राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थान्तरित करने की घोषणा।
5. 1912 ई0 में दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
कामागाटा मारू जहाज को बाबा गुरूदत्त सिंह ने 1914 में किराये पर लिया था।
यह जलयान 351 यात्रियों के साथ 26 सितम्बर 1914 को हुगली पहुँचा।
बजबज नामक बन्दरगाह पर पहुँचने पर जहाल की तलाशी हुयी और संघर्ष शुरू हुआ। 18 यात्री मार दिये गये और 25 यात्री घायल हुये।
-शेष अगले भाग में