मुस्लिम लीग-2

23 दिसम्बर 1912 को दिल्ली में वायसराय लार्ड हार्डिग पर बम फेंका गया। जिसमें वे बाल-बाल बच गये। इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता रास बिहारी बोस थे।

      दीनानाथ सरकारी गवाह बन गये थे।

      मास्टर अमीचन्द्र, अवधबिहारी लाल, बालमुकुंद एवं वसन्त कुमार विश्वास को फाँसी दे दी गयी।

      1 नवम्बर 1913 को लाला हरदयाल ने सैनफ्रान्सिसकों में गदर पार्टी की स्थापना की।

      सोहन सिंह भाखना इसके प्रथम अध्यक्ष थे।

      1915 में अंग्रेज सरकार ने महात्मा गाँधी को कैसर-ए-हिन्द की उपाधि से सम्मानित किया था।

      1916 ई0 में कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में कांग्रेस में मुस्लिम लीग में समाझौता हो गया था।

      बाल गंगाधर तिलक ने 1916 ई0 में पूना में होमरूल लीग की स्थापना की।

      जोसेफ वैपतिस्टा तिलक के होमरूल लीग के प्रथम अध्यक्ष थे।

      एनीबेसन्ट ने सितम्बर 1916 में मद्रास मे होमरूल लीग की स्थापना की।

      जार्ज अरूण्डेल को लीग का सचिव बनाया गया।

      गाँधी जी प्रथम विश्वयुद्व के समय लोगो को सेना में भर्ती होने के लिये प्रोत्साहित किया। इसलिये लोग इन्हें सेना में भरती कराने वाला सार्जेन्ट कहने लगें।

      1916 ई0 में गाँधीजी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की स्थापना की।

      बिहार के किसान नेता राजकुमार शुक्ल ने गाँधी जी को चम्पारन आने के लिये प्रार्थना किया।

      भारत में गाँधी जी ने सत्याग्रह का पहला प्रयोग 1917 ई0 चम्परण (बिहार) में किया गया।

-शेष अगले भाग में

Posted on by