एसडीजी भारत सूचकांक: बेसलाइन रिपोर्ट 2018, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑडिनेटर यूरी ऑफेनासिएव द्वारा 21 दिसंबर को जारी की गई ।
दुनियाभर में सितंबर, 2015 से लागू किए गए सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) अपने कार्यान्वयन के तीसरे वर्ष में हैं।
एसडीजी विकास से जुड़ीवैश्विक महत्वाकांक्षाएं हैं, जिनसे समस्त सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक क्षेत्रों में सार्वभौमिक कल्याण के साथ-साथ विकास के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय आयामों के बीच परस्पर संबद्धता कायम करना भी संभव हो पाएगा।
अपनी इन्हीं भूमिकाओं को पूरा करने के लिए नीति आयोग ने राज्यों और संघशासित प्रदेशों की प्रगति को मापने के लिए एकल समग्र सूचकांक और 2018 के लिए पहली बेस लाइन रिपोर्ट तैयार की है।
इन्हें ग्लोबलग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्च्यूट और भारत में संयुक्त राष्ट्र की सहायता से तैयार किया गया है।