पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने एशियाई शेर की रक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से "एशियाई शेर संरक्षण परियोजना" (Asiatic Lion Conservation Project) शुरू की है।
इस परियोजना "एशियाई शेर संरक्षण परियोजना" से एशियाई शेर के संरक्षण के लिए चल रहे उपायों को मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि परियोजना का कुल बजट 3 साल के लिए लगभग 9784 लाख रुपये होगा, और ये रुपये केंद्र व राज्य सरकार द्वारा क्रमशः 60-40 के रेश्यो में वित्त पोषित की जाएगी।
पूर्वी एशिया में पर्शिया (ईरान) से पूर्वी भारत में पलामू तक एक एशियाई शेरों का अंधाधुंध शिकार किया गया था, 1890 के दशक के अंत तक गुजरात के गिर जंगलों में 50 से भी कम शेरों की जनसंख्या बची थी।
राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के कारण, एशियाई शेरों की संख्या 500 से अधिक हो गई है।
वर्ष 2015 में की गई आखिरी जनगणना के अनुसार 1648.7 9 वर्ग किमी में फैले गिर संरक्षित क्षेत्र में 523 एशियाई शेरों की आबादी बताई गई है।