सामयिकी- 23 दिसम्बर 2018

  • हाल ही में 22 दिसंबर को "गणित दिवस" मनाया गया है। 'रामानुजम' के जन्मदिन को गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2012 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था  जन्म के 125 वर्ष बाद इस दिवस की शुरुआत हुई।
  • हाल ही में नीति आयोग के "बेसलाइन सूचकांक" में 'केरल' शीर्ष पर रहा है।
  • हाल ही में "प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना" में 'आंध्रप्रदेश' शीर्ष पर रहा है।
  • हाल ही में 'भारत' और 'जापान' ने ऋण समझौतों के आदान-प्रदान पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • हाल ही में "प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार 2017" के लिए 40 श्रमिक चुने गए हैं।
  • हाल ही में 'मेघालय' राज्य सरकार ने स्वास्थ्य बीमा शुरू किया है। इसमें हर परिवार को 5 लाख तक का हेल्थ कवर दिया जाएगा।
  • हाल ही में 'दीपाली बोरठाकुर' का निधन हुआ है, वे एक गायिका थी। लंबे समय की बीमारी से इनका निधन हुआ है। इनको "असम कोकिला" कहा जाता है।
  • हाल ही में 'महाराष्ट्र' राज्य सरकार ने "टेंभू" सिंचाई योजना अनुमोदित की है। सतारा, सोलापुर और सांगली 3 जिलों में यह सिंचाई योजना लागू होगी।
  • हाल ही में "प्रीमियर बैडमिंटन लीग" 'मुंबई' में शुरू हुआ है। भारत की तरफ से इसमें 'पी.वी सिंधु' ने भाग लिया है।
  • हाल ही में "ग्लोबल SME" (small and medium enterprises) बिजनेस सम्मेलन 'नई दिल्ली' में आयोजित किया गया है।
  • हाल ही में 'झारखंड' सरकार ने किसानों की सहायता के लिए 2250 करोड रुपए की योजना की घोषणा की है।
  • हाल ही में उड़ीसा के मुख्यमंत्री 'नवीन पटनायक' ने किसानों के लिए KALIKA (कृषक असिस्टेंट फॉर लाइवलीहुड एंड इंकम ऑग्मेंटेशन) योजना की घोषणा की है।
Posted on by