सामयिकी- 25 दिसम्बर 2018

  • हाल ही में "राष्ट्रीय किसान दिवस" 23 दिसंबर को मनाया गया है। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री 'चौधरी चरण सिंह' के जन्मदिन पर मनाया जाता है।चौधरी चरण सिंह की समाधि को 'किसान घाट' नाम से जाना जाता है।
  • हाल ही में "राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस" 24 दिसंबर को मनाया गया है। इस बार की थीम है- "Timely disposal of consumer complaints".
  • हाल ही में 'मणिपुर' की विधानसभा ने "विरोधी भीड़ हिंसा विधेयक" पारित किया है।
  • हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री 'अटल बिहारी बाजपेई' के सम्मान में ₹100 का सिक्का जारी किया गया है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री 'मोदी' ने 'ओडिशा' के लिए 14500 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की है।
  • हाल ही में वाणिज्य मंत्री 'सुरेश प्रभु' को "स्कॉच जुबली चैलेंजर" अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • हाल ही में "अग्नि 4" मिसाइल का सफलतापूर्वक सातवां परीक्षण 'उड़ीसा' में किया गया है।
  • हाल ही में "राष्ट्रीय एकता" के लिए "सरदार पटेल पुरस्कार" की घोषणा प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' ने की है।
  • हाल ही में "पैट्रिक शहनान" को 'अमेरिका' का 'रक्षा सचिव' घोषित किया गया है।
  • हाल ही में "क्लब विश्वकप खिताब" 'रियल मेड्रिड' ने जीता है।
  • हाल ही में 'गीतेगा' को 'बुरुंडी' देेेश ने अपनी राजधानी घोषित किया है।
  • हाल ही में "तीरंदाजी संघ" का अध्यक्ष 'बी पी राव' को नियुक्त किया गया है।

Posted on by