सामयिकी- 26 दिसम्बर 2018

  • हाल ही में "सुशासन दिवस" (गुड गवर्नेंस डे) 25 दिसंबर को मनाया गया है। पारदर्शी और जवाबदेही प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता से लोगों को अवगत कराने के लिए हर साल सुशासन दिवस मनाया जाता है। और यह पूर्व प्रधानमंत्री 'अटल बिहारी वाजपेई' के जन्मदिन पर हर साल मनाया जाता है।
  • हाल ही में "महाराष्ट्र केसरी" का खिताब पहलवान 'वाला रफीक' ने जीता है। कुश्ती का यह प्रसिद्ध अवॉर्ड है। इसमें चांदी का एक गदा मिलता है, और ₹1लाख मिलते हैं। इसकी शुरुआत 1961 में हुई थी।
  • हाल ही में जारी "फीफा रैंकिंग" में 'बेल्जियम' शीर्ष पर रहा है। 'फ्रांस' दूसरे नंबर पर तथा 'ब्राजील' तीसरे नंबर पर रहे।
  • हाल ही में "CCI वेस्टर्न इंडिया स्क्विश चैंपियनशिप खिताब" 'महेश मंगाओकर' और यश फड़ते' ने जीता है।
  • हाल ही में भारत के पहले "संगीत संग्रहालय" की स्थापना 'तमिलनाडु' में की जाएगी।
  • हाल ही में "पाइका विद्रोह" पर एक स्मारक डाक टिकट प्रधानमंत्री 'नरेंद्र मोदी' ने जारी किया है। यह विद्रोह 1817 में उड़ीसा में हुआ था। अंग्रेजो के खिलाफ भारत का यह पहला विद्रोह था, और इसे किसानों ने किया था।
  • हाल ही में "बौद्ध स्थल संग्रहालय" का उद्घाटन उड़ीसा के "ललितगिरी" में किया गया है।
  • हाल ही में 'अटल बिहारी वाजपेई' के स्मारक "सदैव अटल"  का उद्घाटन 'नई दिल्ली' में किया गया है।
  • हाल ही में इंडोनेशिया के "सुंडा स्ट्रेट" में सुनामी ने तबाही मचाई है।
  • हाल ही में साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई महिला 'वेदांगी कुलकर्णी' बनी है। उन्होंने 159 देशों में दुनिया का चक्कर लगाया है।
  • हाल ही में भारत के सबसे लंबी "रेल सह सड़क ब्रिज" का उद्घाटन 'असम' में हुआ है।
  • हाल ही में "ड्राइवर्स ड्राइवर ऑफ द ईयर" का खिताब 'लुईस हैमिल्टन' ने जीता है।
Posted on by