शासी परिषद में भारत के सभी मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल/ प्रशासक शामिल होते हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्य में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होते हैं जिन्हें प्रधानमंत्री द्वारा नामित किया जाता है।
नीति आयोग के क्रियान्वयन का दायित्व केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर होता है।
योजनाओं को अंतिम स्वीकृति राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) देता है ।
विश्व में जीएसटी सर्वप्रथम फ्रांस में 1954 में लागू हुआ।
भारत में जीएसटी 1 जुलाई 2017( जीएसटी दिवस 1 जुलाई) को लागू किया गया जो कनाडा देश के मॉडल पर आधारित है।
जीएसटी का पूर्ण रूप - गुड्स एंड सर्विस टैक्स( वस्तु एवं सेवा कर) है।
GST के लिए 122 वां संविधान संशोधन बिल 2014 में संसद में प्रस्तुत किया गया था।
GST विधेयक के पक्ष में कुल 336 वोट तथा विपक्ष में कुल 11 वोट पड़े थे।
लोक सभा द्वारा जीएसटी बिल 3 अगस्त 2016 तथा राज्य सभा द्वारा जीएसटी बिल 8 अगस्त 2016 को पास किया गया था।
जीएसटी बिल पर राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी 8 सितंबर 2016 को दी थी।
101वां संविधान संशोधन के तहत भारत में जीएसटी लागू किया गया।
GST अप्रत्यक्ष एवं गंतव्य आधारित कर है।
भारत में जीएसटी लागू करने का सुझाव विजय केलकर समिति ने दिया था।
GST ( मुख्यालय -दिल्ली) का ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन है ।
GST लागू करने वाला भारत का प्रथम राज्य असम ( 12 अगस्त 2016 ) तथा अंतिम राज्य जम्मू कश्मीर ( 5 जुलाई 2017 ) है ।
जीएसटी के अंतर्गत 17 अप्रत्यक्ष कर और 23 अधिभार को शामिल किया गया है।
GST पंजीकरण संख्या में कुल 15 डिजिट है।