★ 500,000-10,000 ईसा पूर्व पाषाण काल संस्कृति - 100,000 ईसा पूर्व अफ्रीका में होमो सेपियंस सेपियंस (Homo Sapiens Sapiens) का उदय|
★ 10,000-4000 ईसा पूर्व मध्य पाषाण संस्कृति|
★ 4000 ईसा पूर्व नवपाषाण काल|
★ 3200 ईसा पूर्व सुमेर निवासियों (Sumerian) ने विश्व की पहली सभ्यता की स्थापना की।
★ 3000-2600 ईसा पूर्व हड़प्पा सभ्यता की शुरुआत।
★ 2600-2500 ईसा पूर्व हड़प्पा सभ्यता अपनी सबसे विकसित अवस्था में- 2200 ईसा पूर्व चीनी सभ्यता का उदय।
★ 2000-1900 ईसा पूर्व हड़प्पा सभ्यता का पतन और यह वैदिक परंपरा थी।
★ 1500-500 ईसा पूर्व वैदिक युग का प्रारंभ।
★ 1200-900 ईसा पूर्व चार संहिताओं अथर्ववेद, ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद (Atharva Veda, Rig Veda, Sama Veda, Yajur Veda) की रचना हुई – 1200 ईसा पूर्व हिब्रू सभ्यता (Hebrew civilization) का उदय।
★ 1000 ईसा पूर्व आर्यों ने गंगा की घटी में प्रवास किया।
★ 800-700 ईसा पूर्व उपनिषदों की रचना हुई।
★ 600 ईसा पूर्व ऋग्वेद में सबसे प्राचीन तिथि किखी गयी।
★ 600 ईसा पूर्व सोलह महान राज्यों (महाजनपद) का उदय।
★ 563-483 ईसा पूर्व बुद्ध का जीवन काल।
★ 540-493 ईसा पूर्व बिम्बिसार का शासनकाल - 509 ईसा पूर्व रोमन गणराज्य की स्थापना।
★ 540-468 ईसा पूर्व चौबीसवें जैन तीर्थंकर महावीर का जीवन काल
★ 527 ईसा पूर्व बुद्ध ने पहला धर्मोपदेश दिया।
★ 517 ईसा पूर्व फारस (Persia) के हख़ामनी साम्राज्य (Achaemenid empire) ने गांधार पर कब्जा कर लिया।
★ 500 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में मगध राज्य का उदय।
★ 490-459 ईसा पूर्व अजातशत्रु का शासनकाल।
★ 400 ईसा पूर्व महाभारत और रामायण की रचना।
★ 362-321 ईसा पूर्व उत्तर और मध्य भारत में नंद वंश का शासन।
★ 326 ईसा पूर्व सिकंदर ने सिंधु नदी को पार किया, सिकंदर और पोरस के बीच हायडापेस का युद्ध- प्राचीन ग्रीक भाषा में झेलम नदी को हायडापेस (Hydaspes) और ऋग्वेद में वितस्ता कहा गया है।
★ 321-297 ईसा पूर्व मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त (Chandragupta) का शासनकाल।
★ 321-296 ईसा पूर्व अर्थ शास्त्र की रचना।
★ 302 ईसा पूर्व यूनानी राजदूत मेगस्थनीस (Megasthenes) चंद्रगुप्त के दरबार में आया, जिसे यूनानी राजा सेल्यूकस प्रथम (Hellenistic king Seleucus I) ने भेजा था। मेगस्थनीस ने इंडिका (Indica) की भी रचना की थी। - चीन में महान दीवार का निर्माण।
★ 297-272 ईसा पूर्व बिन्दुसार का शासनकाल।
★ 268-231 ईसा पूर्व अशोक का शासनकाल।
★ 260 ईसा पूर्व अशोक द्वारा कलिंग की विजय।
★ 257-256 ईसा पूर्व अशोक के कलिंग शिलालेखों के साथ, 14 शिलालेखों का निर्माण।
★ 251 ईसा पूर्व अशोक ने अपने पुत्र महेंद्र को सीलोन (श्रीलंका) बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भेजा।
★ 250-240 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में तीसरी बौद्ध संगीति।
★ 242 ईसा पूर्व अशोक के सात स्तंभ शिलालेखों का निर्माण।
★ 240-232 ईसा पूर्व लघु स्तंभ शिलालेखों का निर्माण।
★ 184 ईसा पूर्व अंतिम मौर्य राजा ब्रिह्दार्थ की मृत्यु, शुंग राजवंश के राजा पुष्यमित्र का उदय।
★ 73 ईसा पूर्व अंतिम शुंग राजवंश के राजा देवभूति की हत्या।