➡त्वरित प्रसंग :- भारत में खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान कर खेल जगत में भारत की स्थिति को सूत्रण बंद करने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत भारत के खेल मंत्रालय द्वारा की गई थी ।
➡इसमें पूर्व की 'राजीव गांधी खेल योजना',' प्रतिभा खोज योजना'तथा 'खेल की संरचना योजना 'का विलय से समर्थन प्रदान की गई है इस कार्यक्रम पर सरकार द्वारा 2017-18 से 2019-20 तक 1756 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।
➡ इस कार्यक्रम के लिए जिस अवधारणा पर सर्वाधिक बल दिया गया है वह है -'उत्कृष्टता के लिए खेल' तथा 'सभी के लिए खेल'। दिव्यांगों को खेल में प्रोत्साहन देना भी उसमें शामिल है।
➡ कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारत स्तरीय खेल छात्रवृत्ति योजना को भी शामिल किया गया है, जिसके तहत प्रतिवर्ष चुनिंदा खेलों में 1000 चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
➡ कार्यक्रम के तहत अभी 16 खेलों को स्थान दिया गया है, भविष्य में खेलों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।