नमांमि गंगे योजना -
नमांमि गंगे योजनाा की शुरुआत गंगा नदी केे संरक्षण एवं शुद्धि के लिए 10 जुलाई 2014 को की गई थी।
इस योजना की देख-रेख जल संसाधन मंत्री उमा भारती करती है।
इस योजना को 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य है
इस योजना के तहत अगले 5 वर्ष के लिए 2037 करोड़ों रुपए आवंटित किए गए है
प्रधानमंत्री जन - धन योजना -
प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत 28 अगस्त , 2014 को गई ।
इस योजना का नारा है : मेरा खाता भाग्य विधाता
इस योजना का मुख्य लक्ष्य वंचित वर्गों तक वर्गो तक बैंक खाता ,ऋण, बीमा ,पेंशन की पहुँच सुनिश्चित करना एवं वित्तीय समावेशन है।
10 साल की आयु वर्ग से अधिक का कोई भी व्यक्ति सुन बैलेंस के साथ इस योजना के तहत बैंक खाता खोल सकता है।
इस योजना के अंतर्गत ₹100000 का दुर्घटना बीमा तथा ₹30,000 का जीवन बीमा का प्रावधान है।
17 जनवरी 2018 तक इस योजना के अंतर्गत 30.97 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं जिनमें 73689.72 करोड़ रुपये की धनराशि जमा हैैं।
मेक इन इंडिया -
मेक इन इंडिया की शुरुआत 25 सितंबर 2014 को की गई थी।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश बहुराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों को भारत में अपने उत्पादों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करना तथा अर्थव्यवस्था के 25 क्षेत्रो में रोजगार सृजन एवं कौशल वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना है।
इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य चालू वर्ष 2020 तक जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी को 16% से बढ़ाकर 25% करना है।