T-18:इंजन रहित सेमी हाई स्पीड ट्रेन

त्वरित प्रसंग:
  • 8 नवंबर 2018 को मुरादाबाद से नगीना के बीच भारत की पहली इंजन रहित सेमी हाई स्पीड ट्रेन 18 का ट्रायल किया गया। यह ट्रेन theभारतीय रेल प्राधिकरण द्वारा 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत संचालित की जा रही है।क्योंकि यह ट्रेन 2018 में लांच की गई है,इसलिए इसे ट्रेन- 18 नाम दिया गया है।।
  •  विदित है कि भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है।
विशेषताएं:-
  • यह ट्रेन पूरी तरह से stainless-steel से निर्मित है जिसे चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा तैयार किया गया है।
  • इस ट्रेन में कोई इंजन नहीं है बल्कि या ट्रेन प्रत्येक डिब्बे के नीचे लगी  स्वप्रणोदक ट्रेक्शन मोटर द्वारा संचालित होगी।
  • 16 वातानुकूलित डिब्बों वाली T-18 की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है जिसमें विश्व स्तरीय अत्याधुनिक सुविधाएं जैस-े वाईफाई, मनोरंजन, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली एवं एलईडी प्रकाश व्यवस्था है।
  • T-18 मेट्रो ट्रेन की तरह चलेगी और मौजूदा शताब्दी ट्रेनों सहित इंटरसिटी ट्रेनों का स्थान लेगी।
  • 5 अप्रैल 2016 को भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड और अब तक की सर्वाधिक प्रयोग अति वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस नई दिल्ली से आगरा के लिए प्रारंभ हो गई 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति एवं 113 किलोमीटर प्रति घंटे की आवश्यक गति वाली ट्रेन का नियमित परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जा रहा है।
  • T-20 भी T-18 की तरह स्वप्रमाणित सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जिसका परिचालन 2020 में होगा विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित या ट्रेन रात्रिकालीन यात्रा करने वाली राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का स्थान लेगी इसका ढांचा एल्युमिनियम का होगा जिसे चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा विकसित किया जा रहा है।
Posted on by