प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के विषय में जानकारी

⚫ त्वरित प्रसंग: 25 अक्टूबर ,2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति पुरस्कार, 2018 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए दिया जा रहा है ।दक्षिण कोरिया का प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। जिनका विवरण  निम्नवत है-

* सियोल शांति पुरस्कार, 2018-:, सियोल शांति पुरस्कार 2018 के चेयरमैन क्वान  ई-हायोक की अध्यक्षता में सीयोल के जंग-यू में हुई चयन समिति की बैठक के बाद 24 अक्टूबर 2018 को यह फैसला लिया गया कि भारत में अमीर और गरीब के बीच के सामाजिक और आर्थिक अंतर को कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मोदीनामिक्स  द्वारा सराहनीय कार्य किया है जिसके चलते उन्हें शियोल शांति पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत प्रधानमंत्री मोदी को पदक के साथ $200000 की धनराशि प्रदान की जाएगी ।अब तक 13 अन्य लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है जिनमें से चार को नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त हुआ।

* चैंपियन ऑफ द अर्थ 2018 पुरस्कार- सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण संबंधी दिया गया था संयुक्त राष्ट्रीय मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को संयुक्त रूप से चैंपियन अवतार अवार्ड से सम्मानित किया गया था उनके नाम पांच अन्य व्यक्ति और संगठनों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को लेकर अग्रणी एवं उत्साह इकाइयों के लिए और पर्यावरण कार्यों में सहयोग के लिए नए क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों को 'नीती-नेतृत्व' श्रेणी के तहत या पुरस्कार प्रदान किया गया।

* फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर पुरस्कार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 फरवरी 2018 को फिलीस्तीन में ग्रैंड कॉलर सम्मान से सम्मानित किया गया था या विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है भारत और फिलिस्तीन के रिश्तो की बेहतरी के लिए पीएम द्वारा उठाए गए कदमों के लिए सम्मान दिया गया था। पीएम मोदी को यह सम्मान फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रदान किया ।
गौरतलब है कि ग्रैंड काँलर सम्मान फिलिस्तीन द्वारा किसी विदेशी मेहमान को दिए जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है या किसी देश के राजा ,राज्य के प्रमुख या ऐसे ही किसी पद पर मौजूद सम्मानित लोगों को दिया जाता है।

* आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4 जून 2016 को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया ऐतिहासिक अफगान भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा इन्हें इस सम्मान से नवाजा गया अफगानिस्तान के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को उनकी सेवाओं की प्रशंसा में अफगान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
गौरतलब है कि इस पुरस्कार का नाम अफगानिस्तान के राष्ट्रीय नायक अमानुल्लाह खान के नाम पर रखा गया है जो अफगानिस्तान की स्वतंत्रता के शूरवीर थे अफगानिस्तान का सरकार पुरस्कार का वर्ष 2006 में गठन किया था।

* किंग अब्दुल अजीज सैश पुरस्कार-
प्रधानमंत्री मोदी को 3 अप्रैल 2016 को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग अब्दुल अजीज सैश' से सम्मानित किया गया।

Posted on by