पश्चिमी एंडीज पर्वतमाला (Western Andes Ranges) ।

पश्चिमी एंडीज पर्वतमाला दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर उत्तर से दक्षिण तक एंडीज पर्वतमाला फैली है । यह नवीन मोड़दार पर्वत श्रंखला है । यह पर्वतमाला 7000 किलोमीटर लंबी है । एकांकागुआ एण्डीज की सर्वोच्च चोटी है, इसकी ऊंचाई 6962 मीटर है । इस पर्वत श्रेणी में एंडीज, इक्वाडोर का पठार ,पीरु का पठार, बोलीविया का पठार, डैस्पोब्लोडो का पठार फैले हैं । एंडीज पर्वत श्रेणियों के मध्य चिंबोराजो, कोटोपैक्सी, कीपियाओ, सांग्येयहा तथा एकांकागुआ ज्वालामुखी पर्वत पाए जाते हैं । पीरू के पठार पर दक्षिण अमेरिका के प्रसिद्ध झील टीटिकाका स्थित है । इन्हीं पर्वत श्रेणियों से दक्षिणी अमेरिका की तीन प्रसिद्ध नदियां अमेजन, ओरीनिको, तथा लाप्लाटा निकलती है ।एण्डीज के पश्चिमी भाग में सॅकरे तटीय मैदान हैं ‌ इसके मध्य में उसप्लाटा नामक दर्रे से होकर ट्रांस इंडियन रेल मार्ग गुजरता है । तटीय मैदान के मध्यवर्ती भाग में अटाकामा मरुस्थल स्थित है इन पर्वत श्रेणियों के दक्षिण में पैंटागोनिया का पठार फैला है ।

Posted on by