इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ष की महिला एकदिवसई और टी-20 टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर को 2018 में टी-20 फॉर्मेट में उनके शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व के लिए ICC टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं न्‍यूजीलैंड की सूजी बेट्स वनडे टीम की कप्‍तान होंगी। आईसीसी महिला टी-20 टीम ऑफ द ईयर में हरमनप्रीत के अलावा भारत की सलामी बल्लेबाज स्‍मृति मंधाना और गेंदबाज पूनम यादव को स्‍थान मिला है। इसी तरह आईसीसी महिला एकदिवसई टीम ऑफ द ईयर में भारत की दो खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, हरमनप्रीत कौर को इस एकदिवसई टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन टी20 टीम की तरह स्‍मृति मंधाना और पूनम यादव इस टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के न्‍यू होराइजंस नामक अंतरिक्ष यान ने अब तक की सबसे लंबी दूरी तय कर कुइपर बेल्‍ट में स्थित दूरस्‍थ पिंड ''अल्टिमा थुले'' के पास पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्‍थापित किया।

पृथ्‍वी से लगभग 6.5 बिलियन किमी स्थित यह यान अंतरिक्ष में इतनी दूर की खोज के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाएगा।

अल्टिमा थुले बहुत ही दूर पर स्थित एक पिंड है, इसको चार साल पहले हबल दूरबीन की मदद से खोजा गया था। अल्टिमा थुले एक लैटिन वाक्‍यांश है, जिसका अर्थ है ज्ञात दुनिया से आगे एक जगह।

यह पिंड बहुत अधिक बर्फ, धूल और शायद कुछ बड़े चट्टानों के टुकड़ों से बना है। दूरबीन से जुटाए गए डाटा के मुताबिक थोड़े लाल रंग के साथ इसकी सतह काली है।

यू होराइजंस : यह अमेरिका अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍था नासा का एक अंतरिक्ष शोध यान है, जो सौर मंडल के बाहरी बौने ग्रह प्‍लूटो के अध्‍ययन के लिए छोड़ा गया था। इस यान का प्रक्षेपण 19 जनवरी, 2006 किया गया था। यह नौ वर्षों के बाद 14 जुलाई 2015 को प्‍लूटो के सबसे नजदीक से होकर गुजरा था।

मकसद : नासा प्‍लूटो से आगे कुछ तलाशना चाहता था। इसके लिए यह अंतरिक्ष यान सबसे उपयुक्‍त था। न्‍यू होराइजंस अल्टिमा के आकार, रोटेशन, रचना और पर्यावरण का अध्‍ययन करेगा। वैज्ञानिक जानना चाहते हैं कि दूर दुनिया में स्थित इस पिंड की उत्‍पत्ति कैसे हुई।

Posted on by