SWAYAM (स्वयं)

स्वयं (SWAYAM: study webs of Active- Learning of young Aspiring Minds) मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रारम्भ किया गया एक वेब पोर्टल है, जिंसमे सभी विषयो पर मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (MOOCS) उपलब्ध होंगे। स्वयं एक ई-शिक्षा मंच है जो शिक्षा नीति के 3 आधारभूत सिद्धांतो - पहुुँच, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता आधारित है।

इसका प्रमुख उद्देश्य अधिक वंचित सहित सभी को श्रेष्ट शिक्षिण साधन उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत हाईस्कूल से पोस्टग्रेजुएट स्तर तक पाठ्यक्रम  उपलब्ध है।

इस पोर्टल से प्रदान किये जा रहे पाठ्यक्रम चार भागों में होंगे -

1) वीडियो व्याख्यान

2) मुद्रित अध्ययन सामग्री

3) स्वमूल्यांकन हेतु परीक्षा तथा प्रश्नोत्तरी

4) शंका समाधान के लिए ऑनलाइन विचार - विमर्श 

इसके अंतर्गत 2000 पाठ्यक्रम शामिल है जिंससे देश के तीन करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता परक  शिक्षा प्रदान की जाएगी।

Posted on by