न्यायमूर्ति टी. बी. एन. राधाकृष्णन ने तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति तोत्ततिल बी. राधाकृष्णन ने 1 जनवरी को तेलंगाना हाई कोर्ट के पहले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है।

तेलंगाना हाई कोर्ट वर्ष 2019 के पहले दिन अस्तित्व में आया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने यहां राजभवन में राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाई।

हैदराबाद में स्थित हाई कोर्ट के बंटवारे के बाद तेलंगाना के लिए एक अलग हाई कोर्ट अस्तित्व में आया है।

वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन के बाद से हैदराबाद हाई कोर्ट संयुक्त रूप से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों के मामले को देखता था।

12 न्यायाधीशों, 360 से अधिक जिले और सिविल न्यायाधीशों को नए तेलंगाना राज्य को आवंटित किया गया हैम जबकि आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय को 500 से अधिक जिले और सिविल जज मिले हैं।

Posted on by