महात्मा गाँधी केवल एक बार कांग्रेस के बेलगाँव अधिवेशन 1924 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
सचीन्द्रनाथ सान्याल ने 1924 में हिन्दस्तान रिपब्लिक एसोसिएसन की स्थापना की।
भगत सिंह ने 1928 में इसका नाम बदल कर Hindustan Socilist Republican Associateion (Hsra) रख दिया। (दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में।)
9 अगस्त 1925 को काकोरी रेलगाड़ी लूट कांड हुआ था।
इसमें रामप्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर में फाँसी दी गयी, रोशन सिंह को इलाहाबाद में राजेन्द्र लाहिड़ी को गांेडा में और आशफाकउल्ला खाँ को फैजाबाद में फाँसी दी गयी। आशफाकउल्ला खाँ पहले क्रान्तिकारी भारतीय मुसलमान थे जिन्हें फाँसी दी गयी थी। साइमन कमीशन 2 फरवरी 1928 को भारत आया इस आयोग में एक भी भारतीय सदस्य नही था। इसे श्वेत कमीशन भी कहा जाता है।
30 अक्टूबर 1928 को लाहौर में साइमन आयोग के विरोघ में प्रदर्शन करते समय पुलिस लाठी चार्ज से लाला लाजपत राय घायल हो गये और बाद में उनकी मृत्यु हो गयी।
इस घटना में घायल लालालाजपत राय ने कहा था, मेरी पीठ पर बरसी एक-एक लाठी अंग्रेज शासन के ताबूत पर कील का काम करेगी।
साइमन कमीशन का बहिष्कार जस्टिस पार्टी एवं पंजाब यूनियस्टि पार्टी ने नही किया था।
-शेष अगले भाग में