बाल मृत्यु रिपोर्ट, 2018 के विषय में जानकारी


➡ 18 सितंबर 2018 को बाल मृत्यु अनुमान के लिए संयुक्त राज्य अंतर्सस्थां समूह द्वारा वर्ष 2017 के दौरान बाल मृत्यु पर एक रिपोर्ट जारी की गई।
 
➡ इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में लगभग 6.3 मिलियन बच्चों तथा किशोरों की मृत्यु हुई।

➡ इनमें 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या 5.4 मिलीयन है इसके अतिरिक्त 5-14 आयु वर्ग के बच्चों की उत्तरजीविता में सर्वाधिक सुधार देखने को मिला है।

➡ 14 आयु वर्ग में मृत्यु दर में वर्ष 2000 से 2017 तक 60% की गिरावट आई है।

➡ नवजात शिशु मृत्यु दर में इस अवधि के दौरान 41% की गिरावट आई।

➡ वर्ष 2017 में 118 देशों में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर सतत् विकास लक्ष्य (२५/१०००) से भी कम है।

➡ उप सहारा अफ्रीका क्षेत्र 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु दर के संदर्भ में वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान पर है।

रिपोर्ट में भारत-:

➡ रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में लगभग 8,02,000 बच्चों की मृत्यु हुई जो कि पिछले 5 वर्षों में निम्नतम है।

➡ वर्ष 2017 के दौरान 6,05,000नवजात शिशु की मृत्यु हुई तथा 5 से 14 आयु वर्ग से संबंधित 152000 बच्चों की मृत्यु हुई।

➡ वर्ष 2017 में भारत में शिशु मृत्यु दर 44 प्रति एक हजार जीवित जन्म पर थी।

➡ 2017 में लिंग विशेष के संदर्भ में पुरुषों में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर 39 तथा इसी संदर्भ में महिलाओं में 40 प्रति हजार थी।

UNIGME के बारे में

➡     बाल मृत्यु अनुमान के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्सस्थां समूह की स्थापना वर्ष 2004 में की गई थी यह बाल उत्तरजीविता लक्ष्यों से संबंधित कार्यो की प्रगति की निगरानी करता है।

Posted on by