सामयिकी- 02 जनवरी 2019

  • 'विनोद कुमार यादव' अभी हाल ही में रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं। इनसे पहले 'अश्विनी लोहानी' अध्यक्ष थे, वह 31 दिसंबर 2018 को रिटायर हो गए।
  • 'टी.वी राधाकृष्णन' 'तेलंगाना' राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। 
  • हाल ही में आई आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार बैंक धोखाधड़ी में 4 गुना वृद्धि हुई है। 
  • 'जसप्रीत बुमराह' 2018 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।
  • हाल ही में जारी आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार बैंकों ने GNPA (gross nor performing acid) में 10.8% का सुधार किया है।
  • DRDO (defence research and development organization) दिवस 1 जनवरी को मनाया गया है। इसकी स्थापना 1958 में हुई। इसका हेड क्वार्टर न्यू दिल्ली में है। इसका मोटो- वलस्य मूलं विज्ञानम  है। डीआरडीओ के प्रेसिडेंट 'जी. सतीश रेड्डी' है।
  • 'पश्चिम बंगाल' राज्य सरकार ने किसानों के लिए दो नई  पहलों  की घोषणा की है। इसमें अगर किसी किसान की मृत्यु हो गई तो उसके परिवार को सरकार ₹2लाख देगी और 1 एकड़ भूमि पर एक फसल उगाने पर पश्चिम बंगाल सरकार साल में दो बार ₹2500 देगी।
  • हाल ही में 'एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस' और 'इलाहाबाद बैंक' के बीच समझौता हुआ है। 
  • आरबीआई रिपोर्ट के अनुसार NBFCs (non banking finance company) बैलेंस शीट 17.2% बढ़ी है। 
  • सरकार ने अभी हाल ही में चार पी.एस.बी (पब्लिक सेक्टर बैंक) में 10882 करोड़ रुपए निवेश किए हैं।
  • उष्णकटिबंधीय तूफान 'उस्मान' अभी हाल ही में 'फिलीपींस' देश में आया है।
  • हाल ही में चक्रवात 'गाजा' ने भारत के 'तमिलनाडु' राज्य को प्रभावित किया है।
Posted on by