सामयिकी- 03 जनवरी 2019

  • न्यायमूर्ति 'चोलेन्द्र शमशेर जे.बी.राणा' 'नेपाल' देश के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
  • हाल ही में IAA (international advertising association) का "44 वां वैश्विक शिखर सम्मेलन" 'कोच्चि' में आयोजित होगा। यह सम्मेलन भारत में पहली बार हो रहा है। इसके पहले 3 शिखर सम्मेलन हो चुके हैं। पहला वॉशिंगटन डीसी, दूसरा मास्को तथा तीसरा चाइना के बीजिंग में हुआ है।
  • अभी हाल ही में आरबीआई ने 'पेटीएम पेमेंट बैंक' से 6 महीने बाद प्रतिबंध हटा दिया है।
  • 'यूएसए' और 'इजरायल' ने आधिकारिक रूप में यूनेस्को (United nation educational scientific and cultural organization) की सदस्यता को छोड़ दिया है। (यूनेस्को की स्थापना 1945 में हुई थी, तथा इसका हेड क्वार्टर पेरिस में है।)
  • हाल ही में CII (confederation of indian industry) ने 2019 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.5% बढ़ने का अनुमान लगाया है।(1895 में CII की स्थापना हुई थी)।
  • छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम ISRO (indian space research organization) ने शुरू किया है।पूरे देश के छात्रों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए इसरो ने यह कार्यक्रम शुरू किया है, और 40 चुने हुए छात्र और 10 शिक्षकों के साथ इसरो के प्रेसिडेंट ने बात की। (ISRO की स्थापना 1969 में हुई, तथा इसका हेड क्वार्टर बेंगलुरु में है। इसके अध्यक्ष के. सिवान हैं, तथा इसरो की स्थापना।)
  • अभी जस्टिस 'ए.के.सीकरी' को नालसा (नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए इसकी स्थापना की गई थी।
  • एक्सिस बैंक के एमडी एंड सीईओ के रूप में 'अमिताभ चौधरी' नियुक्त हुए हैं। 'शिखा शर्मा' के रिटायर होने पर इनको नियुक्त किया गया है।
  • कतर ने अभी हाल ही में OPEC (The organization of petroliyam exporting countries) की सदस्यता को छोड़ दिया है।
  • हाल ही में सरकार ने 25 राज्यों में 100% घरों में विद्युतीकरण पूरा करने की घोषणा की है
  • 'जेयर बोलसोनारो' ने ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।
  • हाल ही में एलआईसी का चेयरमैन 'हेमन्त भार्गव' को नियुक्त किया गया है। (LIC की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी।)
Posted on by