चोल साम्राज्य की स्थापना

चोल साम्राज्य की स्थापना विजयालय ने की जो आरंभ में पल्लवों का एक सामंती सरदार था। उसने 850 ईसवी में तंजौर को अपने अधिकार में कर लिया और पाण्डय राज्य पर चढ़ाई कर दी। चोल 897 इसवी तक इतने शक्तिशाली हो गए थे कि, उन्होंने पल्लव शासक को हराकर उसकी हत्या कर दी और सारे टौंड मंडल पर अपना अधिकार कर लिया। इसके बाद पल्लव, इतिहास के पन्नों से विलीन हो गए पर चोल शासकों को राष्ट्रकूटा के विरुद्ध भयानक संघर्ष करना पड़ा। राष्ट्रकूट शासक पुलिस व तृतीय ने 949 ईसवी में चोल सम्राट परान्तक प्रथम को पराजित किया और चोल साम्राज्य के उत्तरी क्षेत्र पर अधिकार कर लिया। इससे चोल वंश को धक्का लगा, लेकिन 965 इसवी में कृष्ण तृतीय की मृत्यु और राष्ट्रकूटों के पतन के बाद वे एक बार फिर उठ खड़े हुए।
Posted on by