महारत्न और नवरत्न कंपनियों

महारत्न दर्जा प्राप्त कम्पनियां :-

1 तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड ONGC
2 भारतीय तेल निगम लिमिटेड IOC
3 राष्ट्रीय ताप विद्दुत निगम लिमिटेड NTPC
4 भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड SAIL
5 कोल इंडिया लिमिटेड CIL
6 भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड BHEL
7 गैस ऑथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड GAIL

नवरत्न दर्जा प्राप्त कंपनियां :-

1 भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड BEL
2 भारतीय पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड BPCL
3 हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड HPCL
4 महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड MTNL
5 हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL
6 पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड PFC
7 नेशनल मिनरल डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड NMDC
8 रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड REC
9 पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड PGCIL
10 नेशनल एल्यूमिनियम कम्पनी लिमिटेड NALCO
11 शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड SCI
12 ऑयल इण्डिया लिमिटेड OIL
13 राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड RINL
14 नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड NLC
15 इंजीनियर्स इण्डिया लिमिटेड EIL
16 नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड NBCCL
17 कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड CCIL
  • 2016 तक भारत में कुल 7 महारत्न , 17 नवरत्न व 73 मिनीरत्न कंपनिया है
  • 2010 को भारत सरकार ने  4 सार्वजनिक उपक्रमों को महारत्न का दर्जा दिया था , पाचवी महारत्न कंपनी COAL India Ltd. को अप्रेल 2011 में महारत्न का दर्जा दिया गया ! BHEL व GAIL को महारत्न का दर्जा 2013 में दिया गया !!
  • महारत्न का दर्जा मिलना इतना आसान नहीं है। किसी कंपनी को महारत्न कंपनी बनने के लिए जरूरी है कि वह शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो, साथ ही पिछले तीन वर्र्षों में कंपनी का औसत कारोबार 25,000 करोड़ रु. होना चाहिए। साथ ही इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 5000 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया हो। साथ ही यह भी जरूरी है कि कंपनी को पहले से ही नवरत्न का दर्जा हासिल हो। साथ ही कंपनी का विदेश में भी कारोबार हो। यदि कोई कम्पनी उपर्युक्त अर्हताएं पूरी करती है तभी उसे महारत्न का दर्जा मिलेगा।
Posted on by